यह रिपोर्ट भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण ने जारी की
ताजमहल के मुकाबले स्टेच्यू ऑफ यूनिटी ने 7 करोड़ रुपए ज्यादा कमाए
पर्यटकों की संख्या के मामले में ताजमहल अव्वल, यहां एक साल में 64.58 लाख लोग पहुंचे
राजपीपला (नर्मदा). लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी ने कमाई के मामले में ताजमहल को पीछे छोड़ दिया। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी ने एक साल में 63 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं, ताजमहल को 56 करोड़ रुपए मिले।
भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, पर्यटकों की तादाद के मामले में ताजमहल अव्वल ही है। ताजमहल देखने के लिए एक साल में 64.58 लाख लोग पहुंचे। वहीं, एक साल में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने के लिए 24 लाख लोग पहुंचे।
कमाई के मामले में आगरा किला तीसरे नंबर पर
स्मारक | कमाई (रुपए) | पर्यटकों की संख्या |
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी | 63 करोड़ | 24.44 लाख |
ताजमहल | 56 करोड़ | 64.58 लाख |
आगरा किला | 30.55 करोड़ | 24.98 लाख |
कुतुब मीनार | 23.46 करोड़ | 29.23 लाख |
फतेहपुर सीकरी | 19.04 करोड़ | 12.63 लाख |
लाल किला | 16.17 करोड़ | 31.79 लाख |